फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोपैथिक चिकित्साधिकारी के लिए इंटरव्यू 18 से

विज्ञापन
Interview to be start of Allopathic medical officer on 18 of June. - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश को सितंबर तक 2354 एलोपैथिक चिकित्साधिकारी मिल जाएंगे। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इंटरव्यू का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन

इंटरव्यू 18 जुलाई से शुरू होगा और पांच सितंबर तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इंटरव्यू समाप्त होने के बाद सितंबर में ही आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी कर देगा। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग उत्तर प्रदेश के तहत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के जिन 2354 पदों पर भर्ती होनी है, उनमें 1178 पद अनारक्षित, 635 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 494 पद अनुसूचित जाति एवं 47 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिसमें साक्षात्कार की तिथि एवं समय की जानकारी दी गई है। साक्षाकार दो सत्रों में होगा। पहले सत्र का साक्षात्कार सुबह दस बजे से और दूसरी सत्र का साक्षात्कार दोपहर 1.30 बजे से होगा। पहले सत्र में बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे और दूसरे सत्र के अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना है।
डेंटल सर्जन स्क्रीनिंग परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को डेंटल सर्जन स्क्रीनिंग परीक्षा-2018 की उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी। उत्तरकुंजी 10 जुलाई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों से अनंतिम उत्तरकुंजी पर 11 जुलाई को शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तरकुंजी जारी की जाएगी। हालांकि अनंतिम उत्तरकुंजी में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ है। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति बंद लिफाफे में डाक के माध्यम से या सीधे आयोग के काउंटर पर किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अरविंद कुमर मिश्र, परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-1 अनुभाग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को संबोधित करते हुए आपत्ति भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें