फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में इंटरनेट बंद, करोंड़ों का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
Internet shut down in Prayagraj, business of taxes affected - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
इंटरनेट बंद, करोड़ों का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

0 नहीं चला जीएसटी पोर्टल, ऑन लाइन रेल टिकट भी नहीं हुए बुक
0 जमेटो, स्वीगी से अपने पसंद का खाना नहीं मंगवा सके लोग
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से शुक्रवार को लाखों लोगों को परेशानी हुई। इस कानून के विरोध में हुए हालात को देखते हुए बृहस्पतिवार की देर रात से इंटरनेट सेवा बंद होने का प्रयागराज में व्यापक असर दिखा। एक ओर जहां जीएसटी पोर्टल नहीं खुला तो वहीं रेलवे और निजी एयरलाइंस के ऑन लाइन टिकट भी लोग बुक न करवा सके। इै बैकिंग के लिए भी लोग परेशान रहे। इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाटसअप, ट्विटर आदि बंद होने से युवा वर्ग खासा निराश रहा। दिन भर इंटरनेट सेवा बाधित होने से करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। हालांकि बैंक एवं बड़े संस्थानों में लीज लाइन और इंटरानेट होने की वजह से कुछ राहत जरूर रही।
व्यापारी नहीं भर सके जीएसटीआर-3बी
0 इंटरनेट बंद होने की वजह से शुक्रवार को एक अनुमान के मुताबिक 70 फीसदी व्यापारी अपना जीएसटीआर-3बी नहीं भर सके। जबकि इसकी अंतिम तिथि 20 दिसंबर ही थी। पिछले दो वर्ष से नेट धीमा होने और ओटीपी देर से आने की वजह से जीएसटीआर-3बी अपलोड नहीं हो पा रहा था। इतना ही नहीं लोगों का ई-वे बिल न बन पाने की वजह से तमाम कारोबारी अपना माल नहीं भेज सके। ई वे बिल का पार्ट बी भी नहीं बना। इस वजह से ट्रांसपोर्टर की ट्रक भी नहीं निकल सकी। कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक इंटरनेट बंद होने से तकरीबन सौ करोड़ के व्यापार का नुकसान प्रयागराज में हुआ।
विज्ञापन

ऑन लाइन टिकट न मिलने से जंक्शन पर बढ़ी भीड़
0 मोबाइल इंटरनेट बंद होने का असर रेलवे की ऑन लाइन टिकट सेवा पर भी पड़ा। वर्तमान समय 70 फीसदी टिकट ऑन लाइन ही बुक होते हैं, लेकिन शुक्रवार को नेट बंद होने की वजह से ऑन लाइन टिकट मोबाइल से बुक नहीं हो सके। इस वजह से इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, प्रयाग, प्रयागघाट, सूबेदारगंज, नैनी और इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन स्थित रिजर्वेशन काउंटर पर लोगों को भीड़ गई। रेलकर्मी भी लंबे समय बाद इतनी भीड़ देख सकते में आ गए। यूपी रोडवेज की भी ऑन लाइन टिकट सेवा इंटरनेट बंद होने से ठप रही। हालांकि लीज लाइन आदि की वजह से लोग टिकट बुक कराने में जरूर कामयाब हो गए।
सोशल साइट रहीं बंद
0 जिले में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की स्थिति में शुक्रवार को इंटरनेट सेवा बंद होने से तमाम सोशल मीडिया साइट बंद रहीं। सोशल साइट बंद होने से युवाओं को खासी परेशानी हुई। हालांकि एसएमएस सेवा बंद न होने से थोड़ी राहत जरूर मिली। हालांकि एसएमएस का शुल्क लगने की वजह से लोगों ने इसका प्रयोग सोच समझकर ही किया। बेकरी कारोबारी शादाब राशिद ने बताया कि इंटरनेट से ही जरूरी काम किए जाते हैं, लेकिन आज यह सेवा बंद होने से दिक्कत हुई।
डिश टीवी नहीं हुआ रिचार्ज, ऑनलाइन खाना भी नहीं मिला
0 मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से शुक्रवार को डिश टीवी आदि भी रिचार्ज नहीं हुआ। राजरूपपुर के अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां डिश टीवी लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को पैकेज खत्म हुआ। शुक्रवार को रीचार्ज के लिए फोन किया गया तो सर्विस प्रोवाइडर ने कहा इंटरनेट आने के बाद ही रीचार्ज करने की बात कही। इसके अलावा जमैटो, स्वीगी से मनपंसद खाना भी लोग नहीं मंगवा सके। शहर में ओला और उबर की टैक्सी सेवा भी इंटरनेट बंद होने से प्रभावित हुई। बाद में कुछ लोगों ने फोन पर ही बुकिंग करवाई।
विज्ञापन

अखबार बना लोगों का सहारा, जमाने बाद लोगों ने सुना रेडियो
0 दिन भर मोबाइल से चिपके रहने वाले लोगों के लिए शुक्रवार को अखबार ही सहारा बना। मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से लोगों ने अखबार का ही सहारा लिया। जमाने बाद लोगों ने रेडियो भी सुना। इस दरम्यान टीवी चैनलों पर निरंतर चल रही देश भर में चल रही गतिविधियां लोग देखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें