फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी ओल्ड कैंट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार तिवारी ने इस अवसर पर नारी शक्ति को अपनी शुभकामनाएं दी। उप प्रधानाचार्य अंशुल प्रसाद ने अपने संदेश में मातृ सत्तात्मक समाज के पुन: प्रतिष्ठापना पर बल देते हुए पुरुषों को उदार बनने की आवश्यकता बताई। विद्यालय में कार्यरत 77 कर्मचारियों में 27 महिलाएं हैं जो प्राथमिक से लेकर उच्च कक्षाओं तक अध्यापन करती हैं। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षिका माधुरी पांडेय ने किया। इस मौके पर नीलम यादव, ऋचा सिंह, मंजू सिंह, आभा शुक्ला, प्रतिमा दीक्षित, रमा मिश्रा, चंद्रकला, मीना चौहान, सोनिया, मंजीता सहित अन्य शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। संयोजक डॉ चंद्रमौलि त्रिपाठी ने शिक्षकों को कलम और दुर्गासप्तशती भेंट किया। केंद्रीय विद्यालय ट्रिपलआईटी झलवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें