फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एमएनएनआईटी में अंतरराष्ट्रीय गणित सम्मेलन का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के गणित विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीएएमसीएफडी-2026 का रविवार को समापन हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने गणित एवं फ्लूइड डायनामिक्स में कम्प्यूटेशनल तकनीकों से जुड़े शोध कार्यों पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में 100 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए जिनमें से लगभग 60 प्रस्तुत किए गए, जबकि उच्च गुणवत्ता वाले करीब 30 शोध पत्रों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। अध्यक्ष प्रो. पीतम सिंह ने शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग की संभावनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। सम्मेलन संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें