फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की इंटरलॉकिंग चोरी से बेच दीं, नगर निगम सदन की बैठक में गूंजेगा मुद्दा

विज्ञापन
Interlocking of millions sold by theft, the issue will be heard in the meeting of the municipal corporation
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में स्मार्ट सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण के दौरान निकलीं लाखों की इंटरलॉकिंग चोरी से बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पार्षद के आरोप पर बुधवार को नगर निगम सदन की बजट बैठक में यह मुद्दा जोरदारी से उठाने की तैयारी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अन्य कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। वहीं, विज्ञापन मद में अब तक सिर्फ 20 लाख की वसूली अफसरों के लिए सिरदर्द बनेगी। पार्षद बुनियादी जरूरतों के साथ गृहकर और जलकर के मुद्दों को जोरदारी से उठाने की तैयारी में हैं।
इंटरलॉकिंग चोरी मामले का एक वीडियो इन दिनों पार्षदों और अफसरों के बीच वायरल है। वार्ड 25 के पार्षद अनिल कुशवाहा का आरोप है कि ट्रैक्टरों पर लाद कर फुटपाथ से निकली इंटरलॉकिंग चार सौ रुपये सैकड़ा की दर से अवैध प्लाटिंग करने वालों के हाथों बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

इसका कहीं लेखा जोखा नहीं है। उन्होंने चोरी से बेची गई इंटरलॉकिंग की सप्लाई करने वाले ट्रैक्टर का पीछा किया और वीडियो भी बनाया है।
वहीं सदन की बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करने की तैयारी है।
आरोप है कि करीब साल भर पहले बनाई गई सड़कों के निर्माण पर स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसर लाखों नहीं करोड़ों खर्च कर रहे हैं। एबीडी एरिया में नए बने फुटपाथ भी उखाड़े जा रहे हैं। गृहकर और जलकर के मुद्दे पर विपक्षी दल के पार्षद मौजूदा दरों को भी कम करने की मांग कर हंगामा करने की तैयारी में हैं।
इंटरलॉकिंग चोरी के मामले से नगर आयुक्त को अवगत करा दिया गया है। एक इंजीनियर और स्टोर प्रभारी पर आरोप हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सदन की बजट बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी। कोरोना काल में गृहस्वामियों को राहत मिले, इस बारे में शासन स्तर से संस्तुति लेकर सुसंगत दरें ही लागू की जाएंगी।- अभिलाषा गुप्ता नंदी, महापौर
पार्षद बोले, कम की जाएं कर की दरें
सर्वदलीय पार्षद संघर्ष समिति और जनहित संघर्ष समिति की बैठक में मंगलवार को गृहकर और जलकर की मौजूदा दरों को कम करने का प्रस्ताव पारित किया गया। विपक्षी दल के पार्षद एकजुट होकर इस मामले को सदन के पटल पर रखेंगे। महापौर से मांग की गई है कि मौजूदा दरों में सदन कमी कर सकता है। यही स्वीकार्य होता है। इसलिए गृहकर और जलकर की दरें दस फीसदी निर्धारित की जाएं। इससे कोरोना काल में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे शहरियों को राहत मिलेगी। पार्षद आनंद घिल्डियाल के आवास पर हुई बैठक में पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, कमलेश सिंह, पार्षद अशोक सिंह, रंजन कुमार, सुशील कुमार, चंद्र प्रकाश गंगा, अशोक कुमार, चंद्र प्रकाश गंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें