ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्रीय पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान इंटरलाॅकिंग, नाली सहित अन्य विकास कार्याें का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके लिए 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मऊआइमा ब्लाॅक सभागार में बुधवार को क्षेत्रीय पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। ब्लाॅक प्रमुख अफसरून निशां ने बताया कि प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया।
इस मौके पर बीडीओ उमेश सिंह, अवर अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव, चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राम गोपाल वर्मा, पशु चिकित्सक डाॅ. उदय नारायण, उप खंड अधिकारी बहादुर सिंह, रामेश्वर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत द्वारिका पटेल, सांसद प्रतिनिधि संजय पटेल आदि मौजूद रहे।