--------------------
शोल्डर 0 12वीं में लखनऊ की ज्योति, हाईस्कूल में बस्ती के सर्वेश अव्वल
हेडिंग--यूपी बोर्ड में बेटियों के नाम रही बाजी
- इंटरमीडिएट में प्रदेश में ‘टॉप फाइव’ में 25 मेधावियों में 18 बालिकाएं रहीं अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पहली बार यूपी बोर्ड की ओर से एक साथ घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणाम में बाजी एक बार से फिर बेटियों के नाम रही। इतना ही नहीं इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के परिणाम में छात्राएं ‘टॉप थ्री’ में हावी रहीं।
लगातार दो वर्षों तक 90 फीसदी से अधिक परीक्षा परिणाम आने के बाद 2015 में इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 90 फीसदी से कम रहा। इंटरमीडिएट में लखनऊ की ज्योति राठौर ने 486 अंकों के साथ टॉप किया तो दूसरे स्थान पर 485 अंकों के साथ संयुक्त रूप से लखनऊ की मानसी जायसवाल और हमीरपुर की स्नेहा रहीं। तीसरे स्थान पर पांच विद्यार्थियों ने 483 अंकों के साथ जगह बनाई है। हाईस्कूल के परीक्षाफल में बस्ती के सर्वेश वर्मा ने 581 अंकों के साथ पहला और 580 अंकों के साथ कासगंज से बंटी वर्मा एवं इटावा से हनी ने दूसरा तथा 577 अंकों के साथ बाराबंकी की अंजलि पटेल तीसरे स्थान पर रहीं।
यूपी बोर्ड के टॉपर्स को भी इस बार काफी अधिक नंबर मिले। यूपी बोर्ड के सभापति अवध नरेश शर्मा एवं सचिव अमर नाथ वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि अबकी यूपी बोर्ड में इंटर के टॉपर को 97.20 फीसदी अंक मिले। यूपी बोर्ड परीक्षा में पूरा परीक्षाफल लखनऊ के परीक्षार्थियों के ईर्द-गिर्द घूमता दिखाई पड़ा।
00 इंटर टॉपर एक नजर
0 लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा ज्योति राठौर ने 500 में 486 अंकों के साथ पहला स्थान बनाया है जो 2014 की अपेक्षा एक अंक कम है। गत वर्ष टॉपर को 487 अंक मिले थे। दूसरे स्थान पर 485 अंकों के साथ लखनऊ की ही लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा मानसी जायसवाल एवं हमीरपुर की स्नेहा को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला है। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा के छात्र मो. कासिफ अंसारी, उन्नाव त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, कानपुर की पंडित आरपीएमआईसी यशोदानगर कानपुर की प्रगति सिंह, बस्ती जीएसएएस एकेडमी हरैया बस्ती के किशन वर्मा, बस्ती जीएसएएस एकेडमी हरैया बस्ती के शिवम सिंह संयुक्त रूप से 483 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
00 हाईस्कूल टॉपर एक नजर
0 बस्ती के जीएसएसए एकेडमी हरैया बस्ती सर्वेश वर्मा ने अंकों 581 के साथ पहला, कासगंज के एसएसपीडी एसबीएम इंटर कॉलेज के बंटी वर्मा और इटावा के अर्चना मेमोरियल एसजीएम इं. कॉ. इटावा की हनी ने संयुक्त रूप से 580 अंकों के साथ दूसरा तथा बाराबंकी के यंग स्ट्रीम एकेडमी इंटर कॉलेज बाराबंकी की अंजली पटेल ने 577 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
00000
शोल्डर- हाईस्कूल, इटंर के तुलनात्मक परीक्षा परिणाम
हेडिंग--इंटर, हाईस्कूल परिणामों में आई गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम अबकी निराशाजनक रहे। बीते साल की तुलना में बारहवीं के परिणाम में कुल 3.38 फीसदी जबकि हाईस्कूल के परिणाम में 2.97 फीसदी की कमी आई है। इंटर की परीक्षा में प्रदेश भर में जालौन जिले में सर्वाधिक 96.23 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए। नकलमंडी कहे जाने वाले कौशाम्बी जिले का रिजल्ट सबसे कम 53.96 फीसदी रहा। जबकि इलाहाबाद 92.79 ने अपने रिजल्ट में सुधार करते हुए 50 वें स्थान से 29 वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहा है। रहा। राजधानी लखनऊ का परीक्षा परिणाम 94.38 फीसदी रहा। यह 10वें स्थान पर रहा। प्रदेश के 46 जिलों का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा। प्रदेश में 11 फीसदी परीक्षार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए हैं। मेरठ क्षेत्र का रिजल्ट सबसे अधिक 92.54 प्रतिशत रहा।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 में 88.83 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण पास हुए, जबकि पिछले वर्ष 92.21 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। 2015 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 92.16 फीसदी छात्राएं तथा 85.91 फीसदी छात्र सफल हुए। बालिकाओं के पास प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में काफी कमी आई है। कुल 2919628 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2764277 परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेश में 1473090 छात्र तथा 1291187 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। कुल 1265515 छात्र तथा 1189981 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं।
वहीं हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2015 में 83.74 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण। प्रदेश में 88.34 फीसदी छात्राएं तथा 79.73 फीसदी छात्र सफल हुए। कुल 3495974 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3055 8798 परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेश में 1631287 छात्र तथा 1424592 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। कुल 1300585 छात्र तथा 1258 512 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं। आजमगढ़ जिले का परिणाम सबसे अधिक 94.49 फीसदी तथा कौशाम्बी का सबसे कम 61.06 फीसदी रहा। इलाहाबाद 87.44 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में 16 वें स्थान पर रहा, जो पिछले वर्ष 66 वें स्थान से 50 स्थान उपर है। सात जिलों आजमगढ़, बलिया, मऊ, महराजगंज, मथुरा, गाजीपुर, हाथरस का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा।