फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हनुमानगंज में इंटर के छात्र की चेहरा कूंच कर हत्या, घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में मिला

Tue, 25 Feb 2025 06:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)

सार

सरायइनायत इलाके के मलखानपुर गांव में इंटर के छात्र की चेहरा कूंच कर हत्या कर दी गई। छात्र सोमवार को शाम पास के गांव में एक दोस्त के साथ शादी में गया था।
विज्ञापन
अभय यादव उर्फ मनीष। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत इलाके के मलखानपुर गांव में इंटर के छात्र की चेहरा कूंच कर हत्या कर दी गई। छात्र सोमवार को शाम पास के गांव में एक दोस्त के साथ शादी में गया था। मंगलवार को सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने सड़क के बगल खेत में पड़े घायल युवक को देखा तो सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी ले गए जहां परीक्षण के बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी संजय सिंह यादव बिजली विभाग में एसडीओ कार्यालय झूंसी में संविदा कर्मी हैं। संजय का पुत्र अभय यादव उर्फ मनीष (19) इंटर का छात्र था। सोमवार को शाम अभय अपने दोस्त के साथ पास के गांव बिपार, दक्षिणी कोटवा एक शादी में गया था।

मंगलवार को सुबह टहलने गए गांव के कुछ लोगों ने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क के बगल खेत में घायल पड़े अभय को देखा तो उसके घर वालों को सूचना दिया तो परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा एट बनी ले गए। परीक्षण के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान अभय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें