मम्फोर्डगंज में इंटरमीडिएट के छात्र उत्कर्ष यादव(20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। जांच पड़ताल में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि परिजन कोई वजह नहीं बता पाए हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।
मम्फोर्डगंज में हलवाई चौराहे के पास रहने वाले प्रदीप दूध का कारोबार करते हैं। उनके तीन बच्चों में उत्कर्ष दूसरे नंबर पर था। वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि रोज की तरह रविवार रात भी खाना खाने के बाद वह ऊपरी तल पर स्थित कमरे में सोने चला गया। सुबह बहुत देर तक नीचे नहीं उतरने पर परिजन बुलाने पहुंचे तो वह फांसी पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की गई लेकिन वह कोई वजह नहीं बता सके। आशंका है कि तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।