फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार वाले नहीं बता सके वजह

Mon, 28 Jun 2021 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मम्फोर्डगंज में इंटरमीडिएट के छात्र उत्कर्ष यादव(20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। जांच पड़ताल में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि परिजन कोई वजह नहीं बता पाए हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


मम्फोर्डगंज में हलवाई चौराहे के पास रहने वाले प्रदीप दूध का कारोबार करते हैं। उनके तीन बच्चों में उत्कर्ष दूसरे नंबर पर था। वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि रोज की तरह रविवार रात भी खाना खाने के बाद वह ऊपरी तल पर स्थित कमरे में सोने चला गया। सुबह बहुत देर तक नीचे नहीं उतरने पर परिजन बुलाने पहुंचे तो वह फांसी पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की गई लेकिन वह कोई वजह नहीं बता सके। आशंका है कि तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन

prayagraj news : छात्रा ने लगाई फांसी। - फोटो : prayagraj

युवती ने खुद लगाई थी फांसी, वजह नहीं बता पाए घरवाले

कैंट के राजापुर ऊंचवागढ़ी में रहने वाली मिनकी(20) ने फांसी लगाकर खुद जान दी थी। इस बात का खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह राज दूसरे दिन भी नहीं खुल सका। घरवाले भी इस बारे में कुछ बता नहीं पाए।

मेडिकल स्टोर में काम करने वाली निमकी पुत्री चुन्नूलाल पिछले तीन दिनों से अपनी सहेली के घर पर रह रही थी। रविवार को सुबह सहेली काम पर चली गई और शाम चार बजे के करीब वापस आने पर देखा कि वह फांसी पर लटकी है। भाई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का शक जताया था। सोमवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान फांसी लगाने की वजह से मौत की बात सामने आई। पुलिस का कहना है कि युवती ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में घरवाले व सहेली कुछ बता नहीं पा रहे हैं। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें