फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इंटर की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच जनवरी से, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

Thu, 04 Jan 2024 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि विद्यालय स्तर पर होने वाली प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर नवंबर में ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच जनवरी से 12 जनवरी के बीच कराई जाएंगी। इसके साथ नौवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक और दसवीं व बारहवीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 से 22 जनवरी के बीच कराई जाएंगी।

बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि विद्यालय स्तर पर होने वाली प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर नवंबर में ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा, नैतिक, खेल और शारीरिक शिक्षा व इंटर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक स्कूलों के प्रधानाचार्य की तरफ से पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए 10 जनवरी से बोर्ड की तरफ से पोर्टल चालू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें