फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले पर जानकारी तलब

विज्ञापन
inter district teachers transfer
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले को लेकर दाखिल दर्जनों याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार से मामले की जानकारी मांगी है। शिक्षकों की ओर से याचिकाएं दाखिल कर कहा गया है कि उन्होंने अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन किया है। उनके प्रार्थनापत्र अपर निदेशक शिक्षा के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए लंबित हैं। मगर अपर निदेशक की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपिका श्रीवास्तव सहित लगभग एक दर्जन अध्यापकों की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र ने सरकारी वकील को इस मामले में 16 जुलाई तक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें