इंटर कालेज के शिक्षक ने नए पुल से यमुना में कूदकर दी जान
रिटायर्ड सैनिक पुत्र ने दस महीने पहले ही स्थानांतरण कराकर भदोही से आया था जसरा
नए पुल पर खड़ी बाइक से हुई जानकारी, मानसिक परेशान बता रहे परिजन, घर में मातम
नैनी। बारा क्षेत्र के पचखरा गांव के रहने वाले एक युवा शिक्षक ने शनिवार दोपहर में नए पुल से यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके इस कदम से परिवार में मातम छाया हुआ है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब दो से ढाई घंटे बाद शव को बरामद कर लिया। उसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
जसरा बाजार के समीप स्थित पचखरा गांव निवासी केशव प्रसाद द्विवेदी पूर्व सैनिक थे। उनकी मौत हो चुकी है। उनके पांच बेटे हैं। बड़े बेटे अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनका चौथे नंबर का भाई विजय कुमार द्विवेदी (32) जसरा स्थित ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। शनिवार दोपहर में विजय द्विवेदी घर से बिना किसी के बताएं अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकला था। नए जमुना पुल पर मोटरसाइकिल खड़ी करके वह यमुना में छलांग लगा दिया। मोटरसाइकिल व छलांग लगाते समय गिरे हुए पर्स से उनकी पहचान हुई। घर में सूचना दिया गया तथा जाल लगाकर करीब ढाई घंटे बाद मशक्कत के बाद शव मिल गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज भेज दिया गया है। गांव वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले वह भदोही में दो वर्ष नौकरी किए थे। घर पर मां गायत्री द्विवेदी (90) की तबीयत अक्सर खराब रहने के कारण उन्होंने भदोही से अपना स्थानांतरण ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में करा लिया था। जहां पर 10 माह उनको सर्विस करते हुए थे। उनकी आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो सका है। घरवालों का कहना है कि वह मानसिक परेशान थे। उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले साल स्कूल में भी एक बच्चे से विवाद को लेकर खूब हंगामा हुआ था। इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।