फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ में संदिग्ध विदेशी समेत बार-बार आतंकी धमकी मिलने पर खुफिया एजेंसी सक्रिय

Fri, 03 Jan 2025 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ आयोजन पर केंद्र और राज्य सरकार इस पर नजर बनाए हुए हैं। रोजाना उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है। महाकुंभ से जुड़े हर एक बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
महाकुंभ मेले में पकड़ा गया रूसी नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खुफिया एजेंसी सतर्क हो गई है। आतंकी पन्नू की धमकी, संदिग्ध विदेशी और इंस्टग्राम से धमकी मिलने के बाद एलआईयू, आईबी समेत अन्य खुफिया एजेंसी अब मेला क्षेत्र में आने वाले हर किसी पर निगरानी रख रही है। पिछले 15 दिनों के भीतर कई धमकियां मिल चुकी है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ आयोजन पर केंद्र और राज्य सरकार इस पर नजर बनाए हुए हैं। रोजाना उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है। महाकुंभ से जुड़े हर एक बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी जा रही है। ऐसे में एलआईयू, एटीएस समेत अन्य विंग के अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय है। इंटेलिजेंस भी गोपनीय तरीके से अलग-अलग इलाकों की टोह लेने में जुट गई। वहीं, स्नान घाटों, शिविरों और मुख्य कार्यक्रम स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा चेक प्वाइंट्स हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है, ताकि कहीं किसी तरह की कोई घटना न होने पाए।

विज्ञापन

मेला क्षेत्र के आसपास लोगों पर कड़ी निगरानी

वहीं, सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र के आसपास के इलाकों में रहने वाले किरायेदारों व कर्मचारियों के सत्यापन का काम भी पुलिस ने तेज कर दिया गया है। दारागंज के साथ ही कीडगंज, अरैल व झूंसी में जिनका सत्यापन हो रहा उसका खुफिया एजेंसी

गुपचुप तरीके से दोबारा सत्यापन कर रही है। ताकि किसी भी तरह की चूक न हो जाए। वहीं, खुफिया एजेंसी के पुलिस जवाव अपना हुलिया बदलकर भी संदिग्ध लोगों का रिकार्ड जुटा रहे हैं। बार-बार धमकियां मिलने से शक है कि किसी भी हुलिया में आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें