फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी घोषित करने की जांच कर आदेश देने का डीएम को निर्देश 

Thu, 01 Jul 2021 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी सहारनपुर को याची को लोकतंत्र सेनानी घोषित करने की मांग की जांच कर तीन माह में आदेश पारित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी तथा न्यायमूर्ति गौतम चौधरी की खंडपीठ ने धर्मवीर सिंह त्यागी की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याची के अधिवक्ता का कहना था कि याची आपात काल में राजनीतिक बंदी रहा है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने कानून बनाकर ऐसे बंदियों को लोकतंत्र सेनानी घोषित कर मानदेय भुगतान व सुविधाएं देने की व्यवस्था की है। याची का कहना है कि वह 20 दिसंबर 75 से 4 मार्च 75 तक सहारनपुर जेल में बंद था। उसने 21 अप्रैल 12 को जिलाधिकारी को अर्जी दी है। खो जाने के बाद दुबारा अर्जी दी है। कोई आदेश न होने पर हाईकोर्ट की शरण ली। लोकतंत्र सेनानी को फ्री इलाज, फ्री परिवहन की सुविधा के अलावा मानदेय मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें