फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के रेलकर्मी बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 19 Jul 2021 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सिविल लाइंस स्थित रेलवे कॉलोनी में घटना, घरेलू कलह की आशंका
विज्ञापन
फांसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित रेलवे कालोनी में रहने वाले दरोगा के रेलकर्मी बेटे प्रदीप कुमार यादव (33) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।  
विज्ञापन


मूलत: मिर्जापुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित मिलयन गांव निवासी प्रदीप पुत्र विजय श्याम यादव रेलवे में कार चालक के पद पर कार्यरत था। उसके पिता देवरिया जनपद में उपनिरीक्षक हैं। प्रदीप पत्नी पूनम यादव और दो बेटियों संग सिविल लाइंस स्थित रेलवे कॉलोनी में रहता था। कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी दोनों बेटियों को लेकर मायके चली गई थी।

सोमवार सुबह कई बार कॉल करने के बावजूद प्रदीप का फोन नहीं उठा। आशंका होने पर उसने पड़ोसियों को फोन कर घर भेजा तो कमरा भीतर से बंद मिला। बहुत आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने खिड़की से भीतर झांका तो प्रदीप फांसी के फंदे पर लटका मिला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और उसके परिवारवालों को दी। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि आशंका है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें