फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वाराणसी में तैनात इंस्पेक्टर ने अपने आवास में खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
म्योर रोड स्थित अपने आवास में वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात इंस्पेक्टर तरुण कुमार पांडेय (52) ने रविवार शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने लाइसेंसी राइफल से घटना को अंजाम दिया। गोली गले को चीरती हुई सिर के आरपार हो गई। पुलिस को आशंका है कि रीढ़ की हड्डी टूटने की बीमारी से तंग आकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मूलरूप से गाेंडा जनपद थाना नवाबगंज स्थित गांव बैजलपुर निवासी तरुण कुमार पांडेय की तैनाती वाराणसी में क्राइम ब्रांच विवेचना शाखा में थी। लेकिन वह लगातार गैरहाजिर रहे। इनका म्योर रोड में 33ए/5ए में मकान हैं। पिछले कई माह से पत्नी पूनम पांडेय और बेटा इशान पांडेय बंगलूरू में रहते हैं। जबकि बेटी आशू पांडेय की एक मार्च 2025 को लखनऊ से शादी किया था। शाम करीब छह बजे गोली चलने की आवाज आई। इनके आवास के ठीक सामने रहने वाली महिला नूरी घर के भीतर गई तो देखा कि इंस्पेक्टर तरुण अपने कमरे में खून से लथपथ पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

शोर मचाने पर पड़ोसी आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। डीसीपी नगर अभिषेक भारती, कर्नलगंज एसीपी राजीव यादव, प्रभारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि गोली उनके लाइसेंसी राइफल से चलाई गई है। हाथ में उनका मोबाइल था। फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंची और फोटो व वीडियोग्राफी कर सबूत एकत्र किए। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी नूरी ने बताया कि तरुण रविवार सुबह ही अपने घर आए हुए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।


छह माह पहले सीढि़यों से गिर गए थे

चचेरे भाई एके पांडेय ने बताया कि तरुण पिछले करीब छह पहले घर की सीढि़यों से गिर गए थे। जिस कारण उनके रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। पहले म्योर रोड स्थित एक अस्पताल और फिर दिल्ली से इलाज चल रहा था। इससे वह काफी परेशान भी थे। तरुण के बड़े भाई अरुण कुमार पांडेय लखनऊ में सिविल इंजीनियर हैं। चचेरे भाई ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर आया देखा कि भाई की मौत हो गई है।
विज्ञापन



12 सितंबर 2024 को किए गए थे निलंबित

जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर तरुण कुमार पांडेय वाराणसी क्राइम ब्रांच विवेचना शाखा में थे। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने 12 सितंबर 2024 को इनको निलंबित कर दिया था। 15 सिंतबर 2024 को पुलिस लाइन में इन्होंने आमद कराई। 20 नवंबर 2024 को विभाग ने निलंबन से बहाल किया। इसके बावजूद इन्होंने ज्वाइन नहीं किया और गैरहाजिर रहे।



लाइसेंसी राइफल से घटना को अंजाम दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जांच की जा रही है।
अभिषेक भारती, डीसीपी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें