फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : शाहजहांपुर के निरीक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का दिया आदेश

Fri, 09 Dec 2022 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने कहा, संग्रामगढ़ थाने में तैनात रहे तत्कालीन निरीक्षक और विवेचक अमित कुमार पांडेय का रवैया ठीक नहीं है।  उन्होंने शाहजहांपुर के एसएसपी तथा एसपी को पत्र लिखकर कहा, प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाने में तैनात रहे निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने दुराचार तथा छेड़खानी के मामले की विवेचना की थी।
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉक्सो अधिनियम की विशेष अदालत ने शाहजहांपुर कोतवाली के निरीक्षक अमित कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने नाबालिग से दुराचार तथा छेड़खानी के मामले की सुनवाई के दौरान सूचना देने के बावजूद कोर्ट नहीं आने पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन



कोर्ट ने कहा, संग्रामगढ़ थाने में तैनात रहे तत्कालीन निरीक्षक और विवेचक अमित कुमार पांडेय का रवैया ठीक नहीं है।  उन्होंने शाहजहांपुर के एसएसपी तथा एसपी को पत्र लिखकर कहा, प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाने में तैनात रहे निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने दुराचार तथा छेड़खानी के मामले की विवेचना की थी। कोर्ट में गवाही के लिए निरीक्षक को कई बार सूचना देकर बुलाया गया। 


इसके बावजूद वह नहीं आ रहे हैं, ऐसे में कामकाज प्रभावित हो रहा है। कोर्ट ने निरीक्षक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। निर्देश दिया कि अमित पांडेय को गिरफ्तार कर 15 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें