परिजन पहुंचे थाने शिकायत देने
बारा थाना क्षेत्र में शनिवार को कथा का आयोजन किया जा रहा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि यहां की रहने वाली बच्चियां इस कथा में शामिल हो आई थीं। इस दौरान थाने में तैनात दरोगा ने बच्चियों को आइसक्रीम खिलाने के बाद अपने साथ ले गया था। बच्चियां वापस लौटी तो परिजनाें को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग रविवार को थाने पहुंचे। बवाल को बढ़ता देख दरोगा की पहचान करवाने की कोशिश की गई।
परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
बाद में मामले का खुलासा और दरोगा का नाम सामने आया। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव के निर्देश पर बारा एसीपी संत लाल सरोज ने परिजनों का बयान लेने की कोशिश की। लेकिन, परिजनों ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया है। बाद में परिजनों की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामला संज्ञान में आने के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन में संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। जांच पूरी होने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी, यमुनानगर