फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दरोगा पर कचहरी परिसर में हमला, वर्दी फाड़ी, चोरी की आरोपी को छुड़ाने की कोशिश

Sun, 01 Oct 2023 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जान बचाकर भागने पर दौड़ाकर दरोगा को पकड़ लिया और फिर गला दबाने लगे। वर्दी भी फाड़ दी। इससे वह वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। कर्नलगंज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली थाने में तैनात दरोगा अर्जुन कुमार पर कचहरी परिसर में हमला किया गया। हिरासत में मौजूद मुल्जिम को छुड़ाने की कोशिश की गई। विरोध पर दरोगा को पीटा गया और उसकी वर्दी फाड़ दी गई। गला भी दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने छह नामजद व अन्य अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

दरोगा अर्जुन कुमार शुक्रवार दोपहर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार की गई रीना वर्मा पत्नी रामनाथ वर्मा निवासी सादियापुर को रिमांड लेने के लिए कचहरी परिसर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कोर्ट रूम के बाहर घात लगाए बैठे रीना के पति रामनाथ वर्मा, उसकी चचेरी बहन, ससुर मुन्नालाल वर्मा व उसके साथी दीपक यादव, उसके साथ आए अधिवक्ता सोनू यादव व जिआउद्दीन निवासी बड़ा ताजिया थाना कोतवाली ने अन्य अधिवक्तागण के साथ मिलकर एकराय होकर आरोपी को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर वह सभी एकराय होकर उसे मारने पीटने लगे।

जान बचाकर भागने पर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और फिर गला दबाने लगे। वर्दी भी फाड़ दी। इससे वह वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। कर्नलगंज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, करेली इंस्पेक्टर अमरनाथ राय का कहना है कि चोरी के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी डिमांड लेने के लिए दरोगा कोर्ट में पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें