फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : खेलते हुए कुंए में गिरने से मासूम की मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा था अवनीश

Sat, 05 Aug 2023 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

काफी प्रयास के बाद कुंए में से मासूम के शव को निकाल लिया गया। हादसे से घर में कोहराम मच गया। ओनौर गांव के अयोध्या प्रसाद बिंद घर पर रहकर खेती-बारी करते हैं। उनका इकलौता बेटा अवनीश (2) शनिवार सुबह घर के पास खेल रहा था कि अचानक खेलते-खेलते कुंए में गिर गया। परिजनों की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस के साथ फायर कर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन
कुंए में गिरे मासूम को निकालते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊंचडीह बाजार। इलाके के ओनौर गांव में शनिवार सुबह कुंए में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। वह दरवाजे पर खेल रहा था कि कुंए में गिर गया। जिससे वह हादसे का शिकार हो गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर मेजा के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ फायर कर्मी पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद कुंए में से मासूम के शव को निकाल लिया गया। हादसे से घर में कोहराम मच गया। ओनौर गांव के अयोध्या प्रसाद बिंद घर पर रहकर खेती-बारी करते हैं।

विज्ञापन


उनका इकलौता बेटा अवनीश (2) शनिवार सुबह घर के पास खेल रहा था कि अचानक खेलते-खेलते कुंए में गिर गया। परिजनों की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस के साथ फायर कर्मी पहुंच गए। घंटे भर के अंदर कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने कुंए के अंदर से मासूम के शव को निकाल लिया। शव को देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को सौंप दिया। मां सुनीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मेजा के प्रभारी थानाध्यक्ष ने कुंए में जहरीली गैस होने का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें