अतरसुइया स्थित निजी अस्पताल में में इलाज के दौरान आठ माह के मासूम की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने की वजह से उसकी मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करेली निवासी मोहम्मद चांद ने अपने आठ माह के बेटे अली को मंगलवार को अतरसुइया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। अतरसुइया पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।