फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, मचा कोहराम

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन

दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घायल की मौत होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिजन की तहरीर पर पुलिस द्वारा बाइक एवं चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


थाना मऊआइमा सकरामऊ गांव निवासी बसंत लाल (35) पुत्र बृज लाल 21 मई को पैदल सड़क पार कर रहा था। बताया जाता है कि सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक चालक से जा टकराया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए परिजन द्वारा सोरांव के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान गुरूवार की सुबह बसंत लाल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी संगीता देवी के साथ बच्चों में मंगला, कन्हई लाल, शिव कुमार एवं शनि समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक घर पर रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें