फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी अदालतों की नियुक्तियों पर जानकारी तलब

विज्ञापन
Information on appointments of civil courts summoned
विज्ञापन
दीवानी अदालतों की नियुक्तियों पर जानकारी तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश की दीवानी अदालतों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों भर्ती में अनियमितता पर हाईकोर्ट ने जानकारी मांगी है। इस मामले को लेकर दाखिल याचिका पर अदालत ने हाईकोर्ट की अधिवक्ता बुशरा मरियम को नौ अगस्त जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने दीपिका दीक्षित की याचिका पर दिया है। याची के अधिवक्ता मुजीब अहमद सिद्दीकी का कहना है कि याची ने कट ऑफ मार्क से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कट ऑफ मार्क सामान्य श्रेणी 128.62 है और याची ने 131.66 अंक प्राप्त किए हैं। हर टेस्ट में उसे सफल घोषित किया गया। जब अंतिम परिणाम आया तो याची का नाम सूची में नहीं है। बिना कोई कारण बताए उसे चयनित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें