फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पोलिंग सेंटर के पास मारपीट-पथराव की सूचना, फैली सनसनी, 90 सेकंड में पहुंची पुलिस

Fri, 24 May 2024 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह कवायद बृहस्पतिवार को सिर्फ सिविल लाइंस में ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद में की गई। नगर क्षेत्र के साथ-साथ गंगानगर व यमुनानगर में संबंधित थानों की फोर्स के पास रैंडम कॉल की गई। इसमें क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों के पास मारपीट, छिनैती, बवाल जैसी सूचनाएं दी गईं, साथ ही तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो...हैलो... बिशप जॉनसन स्कूल के पास दो पक्षों में मारपीट-पथराव की सूचना है। मौके पर जल्द पहुंचें।’ वायरलेस सेट पर बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब प्रसारित हुई इस सूचना ने सिविल लाइंस पुलिस के होश उड़ा दिए। इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव महज 90 सेकेंड में कई चौकी प्रभारियों समेत थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां सन्नाटा देखकर स्तब्ध रह गए। थोड़ी देर बाद पता चला कि यह कॉल उस मॉक ड्रिल का हिस्सा थी जो चुनावी माहौल में पुलिस फोर्स की सक्रियता जानने के लिए की गई, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


यह कवायद बृहस्पतिवार को सिर्फ सिविल लाइंस में ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद में की गई। नगर क्षेत्र के साथ-साथ गंगानगर व यमुनानगर में संबंधित थानों की फोर्स के पास रैंडम कॉल की गई। इसमें क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों के पास मारपीट, छिनैती, बवाल जैसी सूचनाएं दी गईं, साथ ही तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए गए। इसमें अलग-अलग समय में पुलिस टीमों ने रिस्पांस किया जिनमें अधिकांश ने सक्रियता दिखाई और समय से कथित घटनास्थल पर पहुंचीं।

Trending Videos
विज्ञापन

जैसे धूमनगंज पुलिस सेंट विष्णा स्कूल नीमसराय में तीन मिनट, पूरामुफ्ती पुलिस प्राइमरी स्कूल बिहका में दो मिनट, कोतवाली पुलिस केसर विद्यापीट में चार मिनट में पहुंची। इसी तरह गंगानगर व यमुनानगर में भी पुलिस टीमों ने बेहतर रिस्पांस दिया। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस बल की सक्रियता जानने को ही जिले भर में यह मॉक ड्रिल की गई। इसमें अधिकांश टीमों ने त्वरित रिस्पांस दिया। मतदान के दिन रिस्पांस टाइम और बेहतर होगा क्योंकि उस दिन क्यूआरटी, सेक्टर, जाेनल टीम भी लगातार भ्रमणशील रहेगी।

 

कुल 15 थाना क्षेत्रों में चला अभियान

मॉक ड्रिल के तहत बृहस्पतिवार को कुल 15 थाना क्षेत्रों में फोर्स की सक्रियता जानी गई। इनमें नगर क्षेत्र में कुल सात और गंगानगर व यमुनानगर में चार-चार थाना क्षेत्र शामिल रहे। इन्हें रैंडम कॉल कर अलग-अलग सूचनाएं देकर मौके पर पहुंचने को निर्देशित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें