फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : प्रयागराज में 75 रुपये किलो दिया जा रहा टमाटर, मंडी समिति ने खोला आउटलेट

Sun, 09 Jul 2023 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोगों को टमाटर के बढ़ते दाम से निजात दिलाने के लिए मुंडेरा मंडी में सस्ते दर पर टमाटर उपलब्ध कराने के लिए स्टाल लगाया गया है। यहां पर टमाटर खरीदने वालों की काफी तादात देखी जा रही है। प्रति व्यक्ति एक किलो टमाटर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
मुंडेरा मंडी में सस्ते दर पर टमाटर उपलब्ध कराने के लिए खोला गया आउटलेट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के बढ़ते मूल्य को देखते हुए मंडी समिति ने लोगों को सस्ते दर पर टमाटर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। मंडी समिति में काउंटर लगाकर प्रति व्यक्ति एक किलो टमाटर 75 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

कुछ दिनों से टमाटर के दाम में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है। आम तौर पर 60 से 80 रुपये के बीच बिकने वाले टमाटर के दाम करीब दस दिन से आसमान छू रहे हैं। बाजार में टमाटर 140 से 160 रुपये के बीच मिल रहा है। इससे आम जन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने ऐसी सब्जियां खरीदनी शुरू कर दी हैं, जिसमें टमाटर का उपयोग नहीं किया जाता है जैसे, लौकी, कद्दू, नेनुआ, भिंडी, तरोई आदि। सलाद की प्लेट से भी टमाटर गायब हो गया है। 

विज्ञापन

 

लोगों की दिक्कतों को देखते हुए मुंडेरा मंडी समिति की ओर से 75 किलो टमाटर बेचने के लिए स्टाल लगाया गया है। यह स्टाल किसान विश्राम गृह में खोला गया है। यहां पर टमाटर लेने वालों की काफी तादात देखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें