उद्योगपति गौतम अदाणी मंगलवार को महाकुंभ में आएंगे। वह सुबह 10:30 से 11:30 बजे इस्कॉन पंडाल के भंडारे में सेवा करेंगे। इसके बाद 11:30 से 12:20 बजे तक वीआईपी बोट पर रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, 12:25 से 12:45 तक बड़े हनुमान जी के दर्शन करेंगे। इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी समूह प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद और गीता प्रेस के साथ एक करोड़ आरती संग्रह का वितरण कर रहा है।