फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मऊआइमा कताई मिल परिसर में स्थापित होंगी औद्योगिक इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ दशक से बंद मऊआइमा सहकारी कताई मिल इलाकाई विधायक एवं सांसद की तमाम कोशिशें के बावजूद नहीं चल सकी। ऐसे में 100 बीघे से अधिक रकबे में बनी मिल अब नए सिरे से औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित होने जा रही है। मिल परिसर को अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को सौंपा गया है। ऐसे में लोगों को उम्मीद जगी है कि औद्योगिक इकाइयों के स्थापना से बेरोजगार हुए श्रमिकों के साथ ही युवाओं को रोजी रोटी मुहैया होगी।
विज्ञापन


प्रयागराज प्रतापगढ़ राजमार्ग पर मऊआइमा ओवर ब्रिज के समीप स्थित सहकारी कताई मिल की स्थापना वर्ष 1984 में पूर्व मंत्री दिवंगत मोहम्मद अमीन अंसारी के प्रयास से हुआ था। दो वर्षों में मिल बनकर तैयार हुई और 25000 स्पिंडल की मशीन स्थापित की गई। के एस सागर मिल के पहले प्रबंधक नियुक्त किए गए। उनके कुशल निर्देशन में मिल धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और वर्ष 1988 तक मिल पूरी क्षमता के अनुरूप चलने लगी।
मऊआइमा कताई मील में तैयार होने वाले धागे का शुमार समूचे प्रदेश में अव्वल दर्जे में होने लगा। यहां तैयार होने वाले धागे की मांग सूबे के अलावा अन्य प्रान्तों में भी होने लगी। लेकिन खुशहाली का यह सिलसिला ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सका। मिल प्रशासन की लापरवाही से धीरे-धीरे मिल घाटे में चलने लगी। मशीनों के खराब पुर्जे न बदलवाने व श्रमिकों के वेतन का वक्त पर भुगतान न किए जाने से मिल मजदूरों का मोह भंग होने लगा। परिणाम स्वरूप अधिकांश श्रमिक वीआरएस लेकर घर बैठ गए। 10 अगस्त 2010 को मिल पूरी तरह बंद हो गई। डेढ़ दशक तक मिल का संचालन न होने के चलते मशीन कबाड़ में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में एमएलसी सुरेंद्र चौधरी द्वारा मिल के स्थान पर एमएसएमई के अंतर्गत सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के तहत कल कारखानों की स्थापना के लिए सदन में आवाज उठाई थी। इसके बाद सरकार ने मिल के सैकड़ों बीघे जमीन को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में कबाड़ में तब्दील मिल में लगी मशीनों को स्क्रैप के रूप में नीलाम कर दिया गया। मिल परिसर को फिलहाल उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण को दे दी गई है। यूपीसीडा के अफसरों की माने तो औद्योगिक इकाइयों के स्थापना के साथ ही कारोबारियों की सुविधा के मद्देनजर गेस्ट हाउस,होटल,बैंकिंग सुविधाओं के विकसित करने का खाका तैयार किया जा रहा है।लोगों का मानना है कि सरकार की इन योजनाओं को अगर अमली जामा पहनाया गया तो हजारों युवाओं को काम के साथ मऊआइमा की अर्थव्यवस्था में भी व्यापक रूप से सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें