फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग विभाग का होगा विस्तार

विज्ञापन
Industrial department will extend. - फोटो : AU
विज्ञापन
उद्योग विभाग का होगा विस्तार, शामिल होंगे तीन विभाग
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की पहल के बाद उद्योग विभाग के विस्तार की उम्मीद जगी है। तीन विभाग उसमें मर्ज करने का प्रस्ताव पहले से है। विभागों में कमी के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार की मुहर लग गई तो तीनों विभाग की योजनाएं उद्योग विभाग के पास चली जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में उद्योग के विकास के साथ रोजगार वाली कई योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी उद्योग विभाग के पास है। इनके अलावा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, रेशम उद्योग, हथकरघा विभाग के अंतर्गत भी स्वरोजगार की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी विभागों को मर्ज करने का प्रस्ताव काफी पहले से दिया जा चुका है। अफसरों का कहना है कि उद्योग विभाग अपेक्षाकृत बड़ा है। इसके अलावा इस विभाग के कार्य क्षेत्र में विस्तार की भी संभावना है। इसलिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, रेशम उद्योग, हथकरघा विभाग को इसमें मर्ज करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अब प्रदेश सरकार ने केंद्र की तर्ज पर विभागों के नए सिरे से गठन की पहल की है। इस पर अमल के बाद ये विभाग खत्म हो जाएंगे। वहीं उद्योग विभाग का दायरा बढ़ जाएग। उपायुक्त उद्योग अजय चौरसिया का कहना है कि विभागों को मर्ज करने का प्रस्ताव शासन के स्तर पर तैयार किया गया है। इस पर शासन के स्तर पर ही अंतिम निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें