फुटबॉल कोच इंद्रनील घोष की पेफी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) ने दिल्ली में जिले के फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को सातवें राष्ट्रीय पेफी अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ टेक्निकल ऑफिशियल से सम्मानित किया गया है।
इंद्रनील घोष नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक हैं। वह कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल व स्पोर्ट्स मैनेजर रह चुके हैं। इसके अलावा इंद्रनील घोष उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने संतोष ट्रॉफी सीनियर पुरुष व महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक के रूप में काम किया है।