इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल और महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा और लोकार्पण करने के लिए बुधवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गिरिधर मालवीय के आवास पर पहुंचे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल और महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा और लोकार्पण करने के लिए बुधवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गिरिधर मालवीय के आवास पर पहुंचे। सीएम ने मालवीय के परिजनों से मुलाकात कर गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह करीब 15 मिनट तक मालवीय के जार्ज टाउन स्थित आवास पर रहे। उनके बेटे मनोज मालवीय से बातचीत की। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के आवास पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके कार्याें को याद किया। परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का शिक्षा, समाज और न्याय के क्षेत्र में किया गया कार्य देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। घर में लगभग 20 मिनट रुके इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर सात्वना व्यक्त की।
न्यायमूर्ति के बेटे आईपीएस मनोज मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि महामना मालवीय जी को पूरा देश जानता है। मालवीय जी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और समाज के लिए समर्पित कर दिया था। उसी राह पर पंडित गोविंद मालवीय और न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय भी चलकर अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया। उनकी इस विरासत को अब आपको आगे बढ़ाना है।