फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर-पटना रेल हादसे के बाद इलाहाबाद होकर चली कई ट्रेनें 

Mon, 21 Nov 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कानपुर के निकट पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद रेलवे ने संबंधित रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट कर दी हैं। कानपुर-झांसी रूट की तमाम ट्रेनें इलाहाबाद की ओर डायवर्ट कर दी गई। इस वजह से इलाहाबाद-कानपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई। इस रूट की सुपरफास्ट ट्रेनें जो ढाई से तीन घंटे में इलाहाबाद से कानपुर पहुंचती है उन्हें रविवार को यह दूरी तय करने में छह से सात घंटे लग गए। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से कानपुर-लखनऊ रूट पर गंगा पुल की मरम्मत की वजह से संबंधित रूट की कई ट्रेनें इलाहाबाद होकर चल रही है। इससे इस रूट पर ट्रेनों की संख्या में खासा इजाफा हो गया है। उधर रविवार को इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद इलाहाबाद-कानपुर रूट पर एकाएक ट्रेनों की आवाजाही बढ़ गई। आलम ये रहा कि इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें रविवार को बीच रास्ते पड़ने वाले अधिकांश स्टेशनों पर रुकते हुए चली। जिन यात्रियों के पास भोजन पानी की व्यवस्था थी उन्हें तो खास परेशानी नहीं हुई लेकिन जिनके पास भोजन, पानी का अभाव था वे खासे परेशान हुए। इस दौरान कानपुर-झांसी रूट की जो ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन, छिवकी के रास्ते चली उसमें अधिकांश ट्रेनें लंबी दूरी वाली रही। 
विज्ञापन


11106    गोरखपुर-एलटीटी    इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा-झांसी
11105    कोलकाता-झांसी    मुगलसराय-छिवकी-मानिकपुर-झांसी
15015    गोरखपुर-यशवंतपुर    इलाहाबाद-मानिकपुर-कटनी-बीना
11123    बरौनी-ग्वालियर    इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा-झांसी
12143    एलटीटी-सुल्तानपुर    बीना-कटनी-मानिकपुर-इलाहाबाद
11124    ग्वालियर-बरौनी    झांसी-बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद
11015    एलटीटी-गोरखपुर    झांसी-बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद
19167    अहमदाबाद-वाराणसी    भीमसेन-मानिकपुर-इलाहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें