फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-म्यांमार वायुसेना ने किया आपदा राहत अभ्यास

विज्ञापन
Indo-Myanmar airforce disaster relief exercise done in Prayagraj - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
वायु सेना स्टेशन बमरौली में तीन दिनी एक्स कुन्नपर-2020 आरंभ
विज्ञापन

भूकंप, बाढ़, सुनामी आपदा पर अनुभव साझा करेंगे भारतीय वायु सैनिक
प्रयागराज। वायुसेना स्टेशन बमरौली में मंगलवार को भारत-म्यांमार वायुसेना के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास (एचएडीआर) शुरू किया गया। तीन दिनी अभ्यास ‘एक्स कुन्नपर-2020’ में म्यांमार वायुसेना एएएफ के 20 प्रतिनिधि भारतीय वायु सेना के प्रतिनिधियों से भूकंप, बाढ़, सुनामी समेत अन्य आपदाओं के प्रबंधन और नियंत्रण के अनुभव साझा करेंगे।
इस मौके पर एयर मार्शल आईपी विपिन ने दुनिया भर में होने वाली विभिन्न आपदाओं के बारे में जानकारी दी। कहा, इस दौरान दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच प्राकृतिक आपदाओं के विभिन्न परिदृश्यों पर चर्चा कर राहत और बचाव कार्यों के लिए बेहतर विकल्प सुझाए जाएंगे। हमारे क्षेत्र में अधिकांश आपदाओं का संकट है। अपदा से निपटने के लिए संकट के समय सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। एक-दूसरे की क्षमताओं को जानना जरूरी है ताकि मदद के समय कोई दिक्कत न हो। इससे पहले अभ्यास सत्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने म्यांमार प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान दुनिया भर में भारतीय टीम का नेतृत्व मुख्यालय सीएसी के एयर कमोडोर केएच सुरेश तथा म्यांमार टीम का नेतृत्व कर्नल थिएन तुनऊ कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक भारतीय और म्यांमार वायुसेना के इस अभ्यास में प्रतिभागी नेशनल डिजास्टर मौनेजमेंट एजेंसी (एनडीएमए) के मेजर जनरल वीके नाइक और सुनामी नायक एयर कमांडर बीएसके कुमार भी अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें