...जब कर्मचारियों के साथ सीढ़ियों पर ही बैठ गईं इंदिरा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय अवस्थी बताते हैं कि कमला नेहरू अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौरे की चर्चा पुराने कर्मचारी अक्सर करते हैं। बताते हैं कि प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी एक बार कमला नेहरू अस्पताल आईं। गेट पर हॉस्टिपल की अधीक्षक डॉ. स्थालकर ने उनका स्वागत किया। वहां बड़ी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी, स्वीपर भी मौजूद थे जो इंदिर गांधी से मिलना चाहते थे। इंदिरा गांधी कर्मचारियों के साथ मेन गेट की सीढ़ी पर बैठ गईं और आधे घंटे तक उनका हालचाल लिया। इस दौरान अस्पताल की अधीक्षक ने कहा कि वह कर्मचारियों के साथ सीढ़ी पर नहीं बैठ सकतीं और इसके बाद वह अपने चैंबर में चली गईं।
सादगी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से आनंद भवन में हुआ था विवाद
इंदिरा और फिरोज गांधी का विवाह सादगी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से 1942 में आनंद भवन में हुआ था। नेहरू के करीबी रहे मुंशी कन्हैया लाल की पुत्री किरण बाला पांडेय बताती हैं कि बहुत ही कम अतिथियों का आमंत्रित किया गया था। पूरे देश में आंदोलन की लहर चल रही थी। विवाह संपन्न कराने के लिए वाराणसी से पंडित को बुलाया गया था। विवाह में सरोजनी नायडू, उनकी बेटी पद्मजा नायडू और वैज्ञानिक मैरी क्यूरी की बेटी ईव क्यूरी शामिल हुई थीं। महात्मा गांधी शामिल नहीं हो पाए थे क्योंकि वह उस दिन क्रिप्स मिशन के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे लेकिन बाद में नवदंपती को बधाई देने आए थे। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद भी विवाह संस्कार के समय नहीं पहुंच सके थे लेकिन शाम को भोज में शामिल हुए थे।