फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इंडिगो की दिल्ली, मुंबई उड़ान निरस्त, परेशान हुए यात्री, छह घंटे की देरी से पहुंची इंडिगो बंगलूरू-

Fri, 05 Dec 2025 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज एयरपोर्ट में शुक्रवार को भारी अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की दिल्ली और मुंबई उड़ान अचानक रद कर दी गईं। रद हुई उड़ानों के डिस्प्ले बोर्ड के सामने यात्री अपनी उड़ान की जानकारी जुटाने को बेचैन दिखे।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज एयरपोर्ट में शुक्रवार को भारी अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की दिल्ली और मुंबई उड़ान अचानक रद कर दी गईं। रद हुई उड़ानों के डिस्प्ले बोर्ड के सामने यात्री अपनी उड़ान की जानकारी जुटाने को बेचैन दिखे। हताश और परेशान यात्रियों से बातचीत करते दृश्य भी सामने आए। स्थिति को देखते हुए कई यात्रियों ने एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कुछ अड़ गए कि उन्हें भेजने का इंतजाम विमानन कंपनी करे। इस वजह से एयरपोर्ट में दिन भर अफरा तफरी का माहौल रहा।

कारोबारी सुशांत गुप्ता ने बताया कि उनके मित्र को मुंबई जाना था । वह एयरपोर्ट भी पहुंचे। वहां बताया गया कि विमान लेट है। बाद में बताया गया कि वह निरस्त हो गया है। सीए मयंक रस्तोगी भी आज बेहद निराश हुए। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को दिल्ली से इंडिगो की उड़ान से प्रयागराज आना था लेकिन फ्लाइट अचानक निरस्त कर दी गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों की इंडिगो प्रतिनिधियों से खूब बहस भी हुई। फिलहाल एयरपोर्ट पर इंडिगो की बंगलूरू और अकासा एयर की मुंबई उड़ान का ही आवागमन हुआ।

विज्ञापन


बंगलूरू फ्लाइट यहां छह घंटे की देरी से पहुंची। बंगलूरू से ही इंडिगो की यह उड़ान सुबह 9.35 की जगह दोपहर 3.35 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हुई। यहां इसका आगमन शाम 5.35 बजे हुआ, जबकि इसके यहां आने का वास्तविक समय दोपहर 12.15 बजे है। वहीं यह विमान बाद में शाम 6.24 बजे बंगलूरू के लिए उड़ान भरा। इस दौरान अकासा एयर की मुंबई उड़ान भी तकरीबन 30 मिनट की देरी से यहां पहुंची। बताया जा रहा है कि शनिवार से विमानों के समय में कुछ सुधार आ सकता है। हालांकि प्रयागराज एयरपोर्ट पर शनिवार को सिर्फ अकासा एयर की मुंबई उड़ान का ही आवागमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें