फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्यूआर कोड स्कैन करके आरक्षित टिकट का भी कर सकेंगे भुगतान, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को बनाया ये प्लान

Sat, 01 Jun 2024 04:04 PM IST
शाहरुख खान राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

अब क्यूआर कोड स्कैन करके आरक्षित टिकट का भी भुगतान कर सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा, कानपुर, झांसी आदि बड़े स्टेशनों से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरक्षण केंद्रों पर भी क्यूआर कोड स्कैन करके रिजर्वेशन टिकट का भुगतान किया जा सकेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह सुविधा पहले प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर, झांसी, मिर्जापुर, इटावा आदि स्टेशनों के आरक्षण काउंटर पर मिलेगी।
विज्ञापन


डिजिटल इंडिया विजन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे कैशलेस भुगतान पर जोर दे रहा है। बीते कुछ माह से उत्तर मध्य रेलवे ने अपने सभी प्रमुख स्टेशनों पर जनरल टिकट खरीदने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड लगाया है। 

इसकी मदद से यात्री टिकट का भुगतान क्यआर कोड स्कैन करके कर भी रहे हैं। हालांकि, यह सुविधा अभी रिजर्वेशन टिकट खरीदने वाले काउंटर पर नहीं है। लेकिन,अब यह सुविधा रिजर्वेशन काउंटर पर भी दी जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज समेत देशभर के सभी 68 रेल मंडलों के स्टेशनों के आरक्षण काउंटर पर यात्रियों को क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा वैकल्पिक तौर पर दी जाएगी। प्रयागराज मंडल में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। वर्तमान समय रेलवे के आरक्षण काउंटर पर कैश और कार्ड से भुगतान की सुविधा है। अब एनसीआर के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल अपने रिजर्वेशन काउंटरों पर इस सुविधा देगा।
 
Trending Videos

पहले चरण में एनसीआर के बड़े स्टेशनों के आरक्षण काउंटर में दी जाएगी। इन स्टेशनों में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल , आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा, झांसी, ग्वालियर, मिर्जापुर आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

 

फुटकर की समस्या से भी मिलेगी निजात
आरक्षण काउंटर पर लंबी कतार लगना आम बात है। कई बार यात्री के पास फुटकर पैसे नहीं होते। इससे काफी समस्या भी आती है। क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प देने से फुटकर का झंझट भी खत्म हो जाएगा। यूपीआई के जरिये डिजिटल पेमेंट से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी का कैश मिलाने में लगने वाले समय की भी बचत होगी। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि जनरल टिकट के बाद अब आरक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों को क्यूआर कोड के जरिये भुगतान की सुविधा दी जानी है। इसकी तैयारी चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें