फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पर भी छाई कुंभ की खुमारी, 2019 का कलेंडर किया समर्पित, टी-18 ट्रेन को भी मिली जगह

Fri, 28 Dec 2018 09:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का वर्ष 2019 का कलेंडर इस बार कुंभ मेले को समर्पित हो गया है। एनसीआर के वर्ष 2019 के कलेंडर में कुंभ मेले से जुड़ी तस्वीरें इस बार लगाईं गई हैं। खास बात यह है कि इस कलेंडर में रेलवे ने देश की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 को भी जगह दी है।

विज्ञापन


एनसीआर प्रशासन की ओर से इस बार 15 हजार कलेंडर को छापने का आर्डर दिया गया है। पिछले कई दिनों से इसकी डिजाइन बनाई जा रही थी। अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले को देखते हुए इसमें कुंभ से जुड़ी तस्वीरें लगाईं गईं। इसमें संगम, संतों का शाही स्नान आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। साथ ही कलेंडर में टी-18 ट्रेन की तस्वीर भी है।

पिछले दो वर्ष से तमाम जोनल रेलवे में एनसीआर ही अपनी लग्जरी ट्रेनों को कलेंडर में स्थान देता रहा है। वर्ष 2017 के कलेंडर में जहां गतिमान एक्सप्रेस को स्थान दिया गया था, वहीं  2018 के कलेंडर में हमसफर एक्सप्रेस की तस्वीर लगाई गई। इस बार रेल प्रशासन ने टी-18 ट्रेन को कलेंडर में स्थान दिया है। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें