डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आतंकवादियों और पाकिस्तान की सेना को उनकी औकात बताने का कार्य भारतीय सेना ने किया है। कहा कि विपक्ष देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति न करे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आतंकवादियों और पाकिस्तान की सेना को उनकी औकात बताने का कार्य भारतीय सेना ने किया है। कहा कि विपक्ष देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति न करे। भारतीय सेना ने साहस का परिचय दिया है। पूरे देश को अपनी सेना और नरेंद्र मोदी पर भरोसा है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाक में घुसकर आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया है। वह सर्किट हाउस प्रागंण में पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने तीनों सेना अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर युद्ध विराम के निर्णय को अपनी शर्तों पर स्वीकार करते हुए कहा कि सिंधु जल समझौता बहाल नहीं होगा। साथ ही पाकिस्तान किसी भी प्रकार से भारत के अंदर आतंकी हमला करता है तो उसे युद्ध समझा जाएगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के ही दिन मई 1998 को पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर भारत ने अपने वैज्ञानिक सामर्थ्य, तकनीकी क्षमता एवं आत्मनिर्भरता का ऐतिहासिक परिचय दिया था। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।