फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी ने जबरन कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जा पर थाने में दी तहरीर

Mon, 05 Apr 2021 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एक स्थानीय नेता पर लगाया जबरन प्रत्याशी बनाने का आरोप, थाने में एफआईआर के लिए दी गई तहरीर
विज्ञापन
chunav - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्दलीय प्रत्याशी ने जबरन कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने से आहत होकर थाने में तहरीर दी है। उसने कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी है। उसे जबरन तरीके से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। उसने कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए न तो किसी से संपर्क किया है और न ही इसके लिए आवेदन ही किया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 

सोरांव थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर तालू के अब्दालपुर निवासी रिजवान पुत्र मो. इरशाद ने सोरांव थाना में तहरीर देकर कहा है कि वह मऊआइमा के वार्ड नंबर 39 से जिला पंचायत सदस्य का निर्दल प्रत्याशी है और पर्चा भी दाखिल कर चुका है। रविवार को उसे समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि उसे कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। उसे बदनाम करने के लिए कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के द्वारा इस तरह का कार्य किया गया है। 

आरोप लगाया कि जब उसने इस संबंध में संबंधित नेता से पूछताछ की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। चेतावनी दी गई कि अगर वह कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। उसने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें