इलाहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे में हाई एलर्ट जारी हो गया है। बृहस्पतिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई, साथ ही यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई।
डॉग स्क्वॉयड की मदद से सुरक्षाकर्मियों ने आज कई ट्रेनों को खंगाला भी। शाम को आरपीएफ जवानों ने प्रयागराज एक्सप्रेस की भी तलाशी ली। इसके पूर्व जंक्शन के सिविल लाइंस और सिटी साइड स्थित सरकुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड, प्रतीक्षालय, विश्रामालय आदि की भी चेकिंग हुई। आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि जांच अभियान 14 अगस्त को भी जारी रहेगा।