फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर में घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत, तीन नामजद

विज्ञापन
Indecent indecent act of a woman entering the house at dawn, three named
विज्ञापन
घर में घुसकर छात्रा से की अश्लील हरकत
विज्ञापन

0 सोहबतियाबाग में भोर की घटना, तीन लोगों ने मुंह दबाकर की छेड़छाड़
0 मौके से पांच लोग पकड़े गए, दो नामजद, अन्य अज्ञात
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सोहबतियाबाग में कुछ लोगों ने घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ की। शनिवार भोर में जबरन घर के भीतर चले आए और फिर मुंह दाबकर अश्लील हरकत की। सूचना पर डायल 100 पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां दोपहर में दो लोगों पर नामजद व तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
घटना सोहबतियाबाग की है। यहां 20 वर्षीय छात्रा अपनी छोटी बहन व नानी के साथ उनके मकान में रहती है। कई साल पहले पिता से अलगाव के बाद उसकी मां दोनों बेटियों को लेकर मायके चली आई थी, जिनका निधन हो चुका है। युवती ने बताया कि मकान में निचले तल पर नरेंद्र सिंह व उसकी पत्नी किराये पर रहते थे, जिनसे न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। युवती का आरोप है कि किरायेदार अक्सर उसे व उसके परिजनों को धमकाते हैं। यही नहीं बाहरी लोगों को भी बुलाकर धमकी दिलवाई। पिछले दिनों ताला बंद कर किरायेदार चले गए, लेकिन उन्होंने कमरे में कुछ अज्ञात लोगों को ठहरा दिया। जो शराब पीकर आए दिन गालीगलौज करते हैं। शनिवार भोर में 3.30 बजे के करीब वह पानी पीने के लिए किचन में गई थी, तभी पांच लोग जबरन वहां घुस आए और मुंह दाबकर अश्लील हरकत की। साथ ही गालीगलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर डायल 100 पहुंची और पांचों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और बताया कि आरोपियों में से धीरेंद्र कुमार व ज्ञानेश्वर सिंह थे। पुलिस ने बताया कि दो नामजद व तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुलह का बनाया जाता रहा दबाव
युवती का आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने मेें आनाकानी करती रही और थाने में उस पर सुलह का दबाव भी बनाया गया। घटना के तुरंत बाद थाने जाने पर उसे दो घंटों बैठाने के बाद घर भेज दिया गया। साथ ही 10 बजे बुलाया गया। 10 बजे पहुंचने पर आरोपी पक्ष के कुछ लोग भी थाने में मौजूद थे, जिस पर सुलह समझौते का दबाव डाला गया। हालांकि, वह रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ी रही।
विज्ञापन

नहीं पकड़ा गया छेड़छाड़ का आरोपी
प्रयागराज। उधर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी पांच दिन बाद भी नहीं पकड़ा जा सका है। बता दें कि 29 जुलाई को जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल के सामने दोपहर एक बजे के करीब छात्राएं घर जाने के लिए मिनी वैन मेें बैठी थीं, तभी वहां पहुंचे युवकों ने उनसे छेड़छाड़ की। विरोध पर वैन चालक धर्मवीर सरोज को बेरहमी से पीटा भी, जिसमेें श्रेयांस त्रिपाठी को नामजद करते हुए उसके 15-20 अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई। लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस नामजद आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। पूछने पर हर बार की तरह शनिवार को भी जार्जटाउन पुलिस यही कहती रही कि उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें