फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नए सत्र में विद्यार्थियों के लिए बढ़े बीएएलएलबी करने के अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र 2023-24 से पांच वर्षीय बीएएलएलएम के पाठ्यक्रम में प्रवेश की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ने जा रहे हैं। प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय परिसर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों में नए सत्र से बीएएलएलबी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि, बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के निर्देश पर इविवि और संघटक महाविद्यालय सीएमपी में नए सत्र से बीएएलएलबी की 30-30 और ईश्वर शरण पीजी कॉलेज एवं एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में 15-15 सीटें कम कर दी गई हैं। यानी इस बार इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में बीएएलएलबी की कुल 90 सीटें घट जाएंगी। लेकिन, दूसरे संस्थानों में बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू होने से इसकी भरपाई हो जाएगी।
एक तरह 90 सीटें कम हो रही हैं तो दूसरी ओर प्रयागराज में अन्य शिक्षण संस्थानों को बीएएलएलबी की 180 नई सीटें मिली हैं। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में सत्र 2024-25 से बीएएलएलबी की 120 सीटों पर प्रवेश शुरू होने जा रहे हैं। बीसीआई से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इन सीटों पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शामिल अभ्यर्थियों को दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 से बीएएलएलबी की 60 सीटों पर प्रवेश शुरू होने जा रहे हैं। राज्य विवि को भी पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए बीसीआई से मंजूरी मिल चुकी है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए तीन अगस्त को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए नए सत्र से बीएएलएलबी करने के अवसर बढ़ गए हैं।
सिर्फ बीएएलएलबी नहीं, बल्कि बीफॉर्मा, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीटेक-एमटेक, पांच वर्षीय इंटीग्रेडेट कोर्स बीएससी-एमएससी में भी प्रवेश के अवसर बढ़े रहे हैं। कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 से बीफॉर्म की 60 सीटों, पांच वर्षीय बीटेक-एमटेक की 60 सीटों, पांच वर्षीय बीएससी-एमएससी में बीएससी की 60 और एमएससी की 20 सीटों पर प्रवेश लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें