फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए: दस फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, आदेश जारी होने पर कर्मचारियों में खुशी

Mon, 27 Dec 2021 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोमवार को ही इम्पावर्ड कमेटी ने महंगाई भत्ता देने की मंजूरी दी है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् के क्षेत्रीय मंत्री मान सिंह ने बताया कि सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के प्रमुख सचिव मो. मुस्तफा ने महंगाई भत्ते की मंजूरी का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन द्वारा रोडवेज कर्मचारियों को दस फीसदी महंगाई भत्ते का आदेश दिए जाने का लाभ प्रयागराज रीजन में कार्यरत एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। आदेश जारी होने के बाद रोडवेज यूनियन पदाधिकारियों ने सोमवार को खुशी भी जताई। 

विज्ञापन


सोमवार को ही इम्पावर्ड कमेटी ने महंगाई भत्ता देने की मंजूरी दी है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् के क्षेत्रीय मंत्री मान सिंह ने बताया कि सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के प्रमुख सचिव मो. मुस्तफा ने महंगाई भत्ते की मंजूरी का आदेश जारी किया है। कर्मचारियों को तीन से छह हजार रुपये तक का फायदा होगा। कहा कि 10 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने से कुल महंगाई भत्ता अब 17 फीसदी हो जाएगा। अभी तक सात फीसदी महंगाई भत्ता ही मिल रहा था।

विज्ञापन

कर्मचारियों ने निर्णय का किया स्वागत
उन्होंने बताया कि संगठन के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री से निगम की दशा सुधारने, नई बसों को खरीदने, बकाया यात्री कर को अंश पूंजी में परिवर्तित करने व निजी बसों एवं परिवहन निगम की बसों में यात्री कर की दरों की विषमता दूर करने और अवैध संचालन पर प्रभावी रोक लगवाने की भी अपील की है। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री व क्षेत्र प्रभारी प्रयागराज सत्य नारायण यादव ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें