फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अधिकारों को लेकर ब्लॉक प्रमुखों ने उठाई आवाज

Sun, 19 Dec 2021 11:03 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाईकर्मी का तबादला करने में प्रमुखों की संस्तुति नहीं ली जाती। निर्णय लिया गया कि सोमवार को मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ब्लॉक प्रमुखों की बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख उरुवा आरती गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि उनके अधिकारों को लेकर भ्रम की स्थिति है। अधिकारों को लेकर किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में प्रदीप कुमार गौतम उर्फ पप्पू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार व मानदेय की घोषणा की गई, लेकिन अधिकार क्षेत्र सिर्फ जिला पंचायत प्रमुख व प्रधान का ही बढ़ाया गया। कहा कि अवर अभियंता ग्राम सभा के साथ ही क्षेत्र पंचायत के भी कार्यों को देखता है। लेकिन यहां ब्लाक प्रमुखों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अवर अभियंता द्वारा एक भी रुपये की तकनीकी स्वीकृति नहीं प्रदान की जा रही है।

ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाईकर्मी का तबादला करने में प्रमुखों की संस्तुति नहीं ली जाती। निर्णय लिया गया कि सोमवार को मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री से भी लखनऊ जाकर मुलाकात की जाएगी। इस दौरान ज्योति यादव, महेंद्र कुमार सिंह, रामफकीर, राकेश यादव, अनिल पटेल, सरोज द्विवेदी, प्रगति सिंह, अरहम निशा, शैलेश यादव, इंद्रनाथ मिश्रा, अजीत प्रताप सिंह, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें