फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संपर्क मार्ग अधूरा होने से आवागमन मुश्किल

Sat, 17 Oct 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर। गमरहटा कहली संपर्क मार्ग पड़ा अधूरा। संवाद
विज्ञापन
बहरिया क्षेत्र का कहली-गमरहटा संपर्क मार्ग करीब बीस साल से अधूरा है। इससे पांच गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ठेकेदार गिट्टी और मौरंग डालकर चला गया, निर्माण पूरा नहीं किया। सड़क पर बिखरी गिट्टी और मौरंग से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हाल ही में रमेश कुमार भारतीय बाइक से जाते समय गिट्टी पर फिसलकर घायल हो गए। ग्रामीण रामकुमार मौर्य के अनुसार, मार्ग की हालत वर्षों से खराब है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें