फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करेगे पांच स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल में जिले में करीब बीस करोड़ की लागत से तैयार महिला चिकित्सालय समेत छह स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग लोकार्पण समारोह की तैयारी कर रहा है। तिथि की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि तीन जनवरी को सीएम लोकर्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक इमिलिया तहरहार में महिला चिकित्सालय, निदुला और संसारीपुर में सीएचसी का निर्माण पूरा हो चुका है। व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा चुकी हैं। इसी क्रम में रामनगर, फूलपुर और मांडा में तीन मातृ शिशु कल्याण केंद्रों (एमसीएमडी) को भी लोकार्पण के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें