फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला इंजेक्शन लगाकर करवाता था गलत काम

Sat, 01 Jun 2019 07:15 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
injection - फोटो : file photo
विज्ञापन
मीरापुर में रहने वाली युवती को सेक्स रैकेट में धकेलने के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि युवती को बंधक बनाए जाने के दौरान इसी ने नशीला इंजेक्शन लगाकर गलत काम करवाया था। पुलिस ने आरेापी को जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


मीरापुर निवासी 23 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाकर सेक्स रैकेट में धकेलने का मामला मार्च में सामने आया था। अतरसुइया पुलिस ने तीन अप्रैल को इस मामले का खुलासा करते हुए दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें अंकित उर्फ आनंद वर्मा उर्फ अनंत निवासी पुराना कटरा, उसकी पत्नी खुशी सिंह निवासी मीरा रोड ठाणे, मुंबई व नितिश चौधरी निवासी बाघंबरी रोड अल्लापुर शामिल थे।

पुलिस का दावा था कि युवती को प्रेमजाल में फंसाकर अंकित उसे जार्जटाउन स्थित अपने किराये के फ्लैट पर ले गया और पत्नी खुशी के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उससे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। वहां से उसे होटलों में भी भेजा जाता था।
विज्ञापन


किसी तरह उनके चंगुल से भागने के बाद युवती ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में शनिवार को मीरापुर चौकी प्रभारी पंकज भाष्कर ने एक और आरोपी मो. आरिफ निवासी पुराना कटरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि उसने बंधक बनाए जाने के दौरान न सिर्फ उससे मारपीट की,बल्कि नशीला इंजेक्शन भी लगवाया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के सामने आरोपी ने खुद को राहुल जैन बताया था। तफ्तीश की गई तो पता चला कि वह छद्म नाम से युवतियों को फंसाकर अपने साथियों के साथ मिलकर देह व्यापार के धंधे में धकेलता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें