फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनायक सिटी सेंटर (पीवीआर) में बम मिलने की सूचना पर खाली कराया गया माल (देखें तस्वीरें)

Fri, 22 Jan 2021 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : विनायक सिटी सेंटर (पीवीआर) माल में बम की सूचना से मचा हड़कंप। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

शहर के दो सिनेमाहाल में बम रखा है, जिसमें कुछ ही देर में धमाका होने वाला है। एक ऐसी ही सूचना पर शुक्रवार को शहर में खलबली मच गई। पुलिस ने सिविल लाइंस में पीवीआर व मुट्ठीगंज में स्टारवर्ल्ड सिनेमाहाल खाली करा लिया। इसके बाद बीडीएस व एंटी सोबाटोज टीम ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। सूचना गलत मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस अफसरों का कहना है कि फर्जी सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Prayagraj News : विनायक सिटी सेंटर (पीवीआर) मॉल में बम मिलने की सूचना पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : Prayagraj
घटना दोपहर एक बजे के करीब हुई। एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि प्रयागराज में पीवीआर व कटघर स्थित स्टारवर्ल्ड सिनेमाहाल में बम रखा है और कुछ ही देर में वहां धमाका होने वाला है। यह ट्वीट उसने डीजीपी व अन्य समेत प्रयागराज पुलिस को भी टैग किया।

Prayagraj News : विनायक सिटी सेंटर (पीवीआर) माल में बम की सूचना से मचा हड़कंप। - फोटो : prayagraj
जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन ही सिविल लाइंस में विनायक सिटी सेंटर व मुट्ठीगंज में स्टार वर्ल्ड सिनेमाहाल को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद सबसे पहले दोनों जगहों पर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। अचानक मॉल व सिनेमाहाल खाली कराए जाने व बाहर भारी फोर्स की मौजूदगी से लोग दहशत में आ गए।

Prayagraj News : विनायक सिटी सेंटर (पीवीआर) माल में बम की सूचना से मचा हड़कंप। - फोटो : prayagraj
कर्मचारियों को भी बाहर निकाला गया और इसके बाद बीडीएस व एंटी सोबाटोज टीम को बुलवाया गया। टीम ने दोनों ही जगहों पर चप्पे-चप्पे की छानबीन की। हालांकि घंटों तलाशी के बाद भी कहीं कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। दोपहर दो बजे के करीब दोनों ही जगहें आम लोगों के लिए खोल दी गई। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि किसी ने शरारतन यह ट्वीट किया था। साइबर सेल की मदद से फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

Prayagraj News : विनायक सिटी सेंटर (पीवीआर) माल में बम की सूचना से मचा हड़कंप। - फोटो : prayagraj

ट्वीट में मूवी का भी किया जिक्र

पुलिस का कहना है कि फर्जी सूचना देने वाले ने अपने ट्वीट में दो सिनेमाहाल में बम रखे होने के साथ ही शुक्रवार को रिलीज हुई मैडम चीफ मिनिस्टर मूवी का भी जिक्र किया। ट्वीट में सबसे पहले ‘मैडम चीफ मिनिस्टर द एंड’ और इसके बाद बम रखे होने की बात लिखी थी। ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि किसी ने मूवी के विरोध में ऐसा किया। फिलहाल पुलिस की साइबर सेल ने ट्विटर इंडिया को मेल भेजकर संबंधित यूजर का विवरण मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें