फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में कांवर यात्रा के मद्देनजर लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
In view of Kanwar Yatra in Prayagraj, traffic diversion will be applicable.
विज्ञापन
कांवर यात्रा के मद्दनेजर लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन

शहर में सुबह 5.30 से रात 10.30 तक भारी माल वाहनों की नो इंट्री
कल से होगा लागू, परिवर्तित मार्गों से वाराणसी जाएंगे भारी वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। 17 जुलाई से शुरू हो रही कांवर यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सुबह 5.30 से रात 10.30 तक शहर में भारी वाहनों की नो इंट्री होगी। विभिन्न मार्गों से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों को परिवर्तित मार्गों से भेजा जाएगा। डायवर्जन व्यवस्था 13 जुलाई से लागू की जाएगी। इसके तहत शास्त्री ब्रिज से झूंसी होकर हंडिया की ओर भारी/कामर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगा। इस मार्ग के स्कूल/महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के वाहनों के लिए पास जारी किया जाएगा।
भारी वाहनों के लिए नो इंट्री प्वाइंट
रीवां (मध्य प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को थाना घूरपुर गेट से पहले एवं गोहनियॉ चैराहे के बीच
मिर्जापुर की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को रामपुर चैराह्रा
लखनऊ की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को नबाबगंज
प्रतापगढ की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को सोरांव बाईपास
जौनपुर की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को सहसों चैराहा
वाराणसी की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को हण्डिया बाईपास
कानपुर की ओर से आने वाले भारी माल वाहन/ट्रकों को बम्हरौली चौकी
शहर क्षेत्र के अन्दर लोड-अनलोड होने वाली गाड़ियां
रींवा की ओर से आने वाले वाहन जीटी जवाहर से आकर इसी मार्ग से वापस जाएंगे। वाराणसी की ओरसे आने वाले वाहन फाफामऊ होकर आएंगे। कानपुर से आने वाले वाहन नवाबगंज, फाफामऊ के रास्त आएंगे।
विज्ञापन

वाह्य जनपदों से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले वाहन
कानपुर से आने वाले वाहन फतेहपुर से रायबरेली, लालगंज, प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर,मडियाहू के रास्ते जाएंगे।
लखनऊ से जाने वाले भारी/कामर्शियल वाहन रायबरेली, उचाहार जौनपुर के रास्ते जाएंगे।
प्रतापगढ़ से जाने वाले वाहन रायबरेली, उचाहार मछली शहर जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
रींवा से वाराणसी जाने वाले वाहन घूरपुर गोहनिया/नैनी से मिर्जापुर के रास्ते जाएंगे।
वाराणसी से कानपुर की तरफ जाने वाले भारी माल वाहन हण्डिया से थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी बाईपास होते हुए कानपुर जाएंगे। रीवा रोड से प्रयागराज होकर लखनऊ/ कानपुर जाने वाले चित्रकूट बांदा चैडगरा फतेहपुर होकर जाएंगे। मिर्जापुर से कानपुर/लखनऊ जाने वाले वाहन औराई, भदोही होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से जाएंगे।
----------------------------------------------------
शास्त्री ब्रिज की एक लेन कांवर यात्रा के लिए होगी रिजर्व
प्रयागराज। उधर कांवर यात्रा के मद्देनजर पिछले वर्षों की तरह ही इस बार भी शास्त्री ब्रिज पर एक ही लेन पर जनसामान्य का आवागमन हो सकेगा। इस दौरान एक लेन पर कांवरियों का आवागमन होगा। फिलहाल इस संबंध में कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है। हालांकि अफसरों का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन

पुर्नजन्मोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर भी डायवर्जन
प्रयागराज। मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के पुनर्जन्म दिवस कार्यक्रम के मद्दनेजर कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत सुलाकी चैराहा, रामभवन चैराहा, चन्द्रलोक चैराहा, अग्रसेन चैराहा, मानसरोवर चैराहा से आगे वाहन नहीं जाएंगे। चंद्रलोक चैराहे से जीरो रोड मार्ग पर आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों से होकर जाना होगा। अग्रसेन चैराहा से चन्द्रलोक की तरफ आने-जाने हेतु हिवेट रोड पर वाहन भेजे जाएंगे। इसी तरह रामभवन चैराहा से मानसरोवर आने-जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें