फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीएम योगी की मौजूदगी में महाकुंभ में 51 हजार कन्याओं का होगा वंदन, लगाई जाएगी झांकी

Fri, 18 Oct 2024 01:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान ने अब तक 12 राज्यों में 30 हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले आयोजित किए हैं। इसके माध्यम से 4000 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठनों के सेवा कार्यों को समाज के सामने प्रदर्शनी के माध्यम से उद्घाटित किया है।
विज्ञापन
कन्यावंदन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में संगम तीरे देश के प्रमुख आध्यात्मिक संगठनों के सेवा कार्यों की प्रदर्शनी हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की ओर से लगाई जाएगी। इसमें देश के बड़े आश्रमों एवं मठों की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की झांकी लगाई जाएगी। इस अवसर पर 51 हजार कन्याओं का वंदन होगा। कार्यक्रम में सीएम योगी भी शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को यह जानकारी हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के अखिल भारतीय संयोजक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत सिंह कोठारी ने दी।

विज्ञापन


ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान ने अब तक 12 राज्यों में 30 हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले आयोजित किए हैं। इसके माध्यम से 4000 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठनों के सेवा कार्यों को समाज के सामने प्रदर्शनी के माध्यम से उद्घाटित किया है।

इस वर्ष महाकुंभ के दौरान अनेक साधु-संतों के सत्संग का भी कार्यक्रम किया जाएगा। सत्य साइन बाबा इस्कॉन, गायत्री परिवार, माता अमृतानंदमई माता, साध्वी ऋतंभरा, अक्षरधाम आदि आध्यात्मिक संगठन भारत की जनता के लिए अस्पताल, विद्यालय, संस्कार केंद्र ,स्वावलंबन केंद्र पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण आदि का कार्य बड़े व्यापक पैमाने पर कर रहे हैं। आध्यात्मिक संगठनों के यह सेवा कार्य समाज के सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जयपुर, इंदौर, मुंबई, पुणे ,हैदराबाद में भी हिंदू आध्यात्मिक संगठनों के द्वारा सेवा कार्यों की प्रदर्शनी और मेला का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें